सराय मंडल कार्यकारिणी की बैठक का हुआ आयोजन

फरीदाबाद : सैक्टर-28 स्थित सामुदायिक केंद्र में भाजपा की सराय मंडल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष व सराय मंडल प्रभारी मंडल पंकज रामपाल ने सराय मंडल कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया और अनेक संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जि़ला अध्यक्ष गोपाल शर्मा उपस्थित रहे। गोपाल शर्मा ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल ने उपस्थित सदस्यों के सामने मंडल में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। पंकज रामपाल ने भाजपा द्वारा चलाये जा रहे अल्पकालिक विस्तारक के बारे में भी विस्तार से चर्चा की और सराय मंडल में पन्ना प्रमुख रजिस्ट्रेशन व सरल ऐप पर उनके सत्यापन का कार्य जल्द से जल्द करने को कहा।

मंडल प्रभारी पंकज रामपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर 30 मई से 30 जून तक महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा इस दौरान होने वाले अन्य मुख्य कार्यों के बारे में भी उपस्थित जनों को अवगत कराया और इस बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यकारिणी बैठक में जि़ला विस्तारक मनजीत सिंह जांगड़ा, जिला उपाध्यक्ष अनिल नागर, कृष्ण आर्य, अमित मिश्रा, राजबाला सरधाना, प्रिया सहगल, ममता श्रीवास्तव, दीपक चोपड़ा आदि मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!