वाहन चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा स्कूटी बरामद, अपराध शाखा सेक्टर-56 की कार्रवाई

फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने थाना पल्ला क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिकेत वासी संजय कॉलोनी, सेक्टर 23 फरीदाबाद को स्कूटी के साथ मैट्रो फ्लैट सेक्टर-56 के पास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इन्द्रजीत वासी एत्मादपुर फरीदाबाद ने थाना पल्ला में दी अपनी शिकायत में बताया कि 5 जनवरी 2025 को उसने अपनी स्कूटी को एत्मादपुर सब्जी मंडी में खडी की थी। जिसे किसी नामपता नामालुम व्यक्ति ने चोरी कर लिया था। जिस संबंध में थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित नशा करने के आदी है। जिस पर पहले भी वाहन चोरी का एक मामला दर्ज है। आरोपित को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!