साढ़े पांच करोड़ की धनराशि से बनेंगी 17 किलोमीटर लम्बी सड़के : मूलचंद शर्मा

- कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने दिया बल्लभगढ़ वासियों को दीपावली पर विकास कार्यों एक और तोहफा

फरीदाबाद/ बल्लभगढ़, 28 अक्तूबर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने स्थानीय सेक्टर- 65 निवासियों को दीपावली पर्व की विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य की सौगात दी है। उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी सड़के जिनमे 36 गज, 100 गज, 160 गज, 250 गज,350 गज,500 गज और सभी सोसायटी की सड़कों के नवीनीकरण के विकास कार्य करवाए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने विकास कार्यों का शुभारंभ स्थानीय लोगों से नारियल तुड़वाकर किया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सभी सड़कों के निर्माण कार्य पर करीब 5 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत आएगी और सभी सड़कों की कुल लंबाई करीब 17 किलोमीटर लंबी होगी।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा लोगों को सम्बोधित करते हुए।

 

मूलचंद शर्मा ने कहा कि कोई भी कमी बल्लभगढ़ के विकास में नहीं छोड़ी जाएगी। बल्लभगढ़ के विकास के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और फरीदाबाद के लोकप्रिय सांसद कृष्णपाल गुर्जर का भी आभार जताते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले वाले बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुए। जबकि वर्तमान में बल्लभगढ़ के चहुमुखी विकास कार्यों की विपक्षी लोक भी दबी जुबां प्रशंसा कर रहे हैं।

यह करवाए जा रहे हैं विकास कार्य:-
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की चहुमुखी विकास किसी से छुपा हुआ नहीं है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, सीवरेज व्यवस्था तथा पार्को के सौन्दर्य करण, मीठे पानी की सप्लाई और इंटर लाकिग टाइलों से गलियां बनाने और एलईडी दूधिया रोशनी की लाइटिंग सहित तमाम मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। सेक्टर वासियों ने ढोल बाजे के साथ मंत्री मूलचंद शर्मा का स्वागत किया।

ये महानुभाव रहे उपस्थित:-
इस मौके पर सेक्टर 65 आरडब्ल्यूए के प्रधान ज्ञानचंद कौशिक, देवेंद्र अत्री, टिपर चंद शर्मा, कर्नल गोपाल, योगेश शर्मा, हर प्रसाद गोड, राकेश गुर्जर, लखन बैनीवाल, संदीप शर्मा, पारस जैन, बृजलाल शर्मा, रणवीर रावत, उदयवीर गिल, तुलाराम शास्त्री, विंग कमांडर हरिचंद मान, आनंदपाल राठी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!