तारिणी फाउंडेशन ने हर्षोल्लास से मनाया तीज महोत्सव, महिलाओं ने की जमकर मस्ती

Faridabad : सावन और तीज के पावन अवसर पर तारिणी फाउंडेशन द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया गया । तीज महोत्सव की शुरुआत सभी महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं देने के साथ हुई । समारोह में रैंप वॉक, म्यूजिकल चेयर, तंबोला, कपल डांस एवं डांस प्रतियोगिता सहित अनेक मनोरंजन गतिविधियां आयोजित की गई। महिलाओं ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ इन सभी गतिविधियों में भाग लिया। लजीज भोजन के साथ महिलाओं ने भरपूर आनंद उठाया और समारोह की यादों को सेल्फी तथा रील्स के माध्यम से संजोया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना था जहां वें अपनी रोजमर्रा की व्यस्त जीवन शैली से कुछ समय निकालकर एक दूसरे के साथ खुशियां बांट सके, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सके और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे को और अधिक मजबूत बना सके।

इस अवसर पर तारिणी फाउंडेशन की प्रेसिडेंट निशि गर्ग फाउंडर रेखा पंवार एवं सहयोगी पूनम दुबे ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि तारिणी फाउंडेशन भविष्य में भी महिलाओं के लिए इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। संस्था का प्रमुख उद्देश्य समाज सेवा एवं जनकल्याण कार्यों में निरंतर आगे बढ़ाना है।

फाउंडेशन की फाउंडर रेखा पंवार ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक अमावस्या को अन्नदान ,ब्लाइंड स्कूलों में सेवा, वृद्ध आश्रम में आवश्यक सामग्री का वितरण, झुगी बस्तियों में कपड़े एवं जरूरत की वस्तुओं का वितरण तथा जरूरतमंद बच्चों को पुस्तक उपलब्ध कराने जैसे सेवा कार्य निरंतर किए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!