एसई फरीदाबाद के खिलाफ 8 अक्तूबर को सर्कल सेक्टर-23 में किये जाने धरने प्रदर्शन के लिये एकजुट होने लगे हैं बिजली कर्मचारी

फरीदाबाद : नहरपार ग्रेटर फरीदाबाद डिवीजन एरिये की सब डिवीजन इस्माइलपुर एवं सब डिवीजन तिलपत के प्राँगण में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन सर्कल सचिव लेखराज चौधरी के दवारा डीएचबीवीएन फरीदाबाद जिले के अधीक्षण अभियन्ता के नाम विभिन्न माँगों व यूनियन के साथ हुए समझौते से मुकरने पर सौंपे गये धरने प्रदर्शन के नोटिस अनुसार आगामी 08 अक्तूबर को सेक्टर-23 सर्कल परिसर में होने वाले प्रदर्शन के लिये भारी संख्याबल के साथ पहुँचने की तैयारी को लेकर बिजली कर्मचारियों की एक गेट मीटिंग यूनियन के चेयरमैन बीर सिंह की अध्यक्षता व मंच का संचालन संदीप पंघाल की उपस्थिति में एकजुटता के लिये यह आयोजन किया गया। जिसमे सभी कर्मचारियों से फरीदाबाद बिजली निगम के अड़ियल एवं तानाशाह ओल्ड एक्सईन व निगम अधिकारियों के खिलाफ एचएसईबी वर्कर यूनियन फरीदाबाद के बैनरतले किये जाने वाले अपने हल्ला बोल धरने प्रदर्शन की सफलता के लिये ज्यादा से ज्यादा संख्या में कर्मचारियों का इसमें पहुँचने का आव्हान करते हुए कहा गया है कि कर्मचारियों के हितों का हनन यूनियन किसी भी सूरत में बरदाश्त नही करेगी । जिसको लेकर सर्कल सेक्टर-23 के प्राँगण को दरियों से भरने व अधिकारियों के कानों को खोलने का काम यूनियन व बिजली कर्मचारी करेंगे।

इस मौके पर यूनिट प्रधान एवं स्टेट कमेटी के नेता सुनील चौहान, प्रधान परवीन शर्मा, सुरेन्दर पंघाल, सुभाष, नरेश सचिव, कृष्ण, केशव, रणजीत, जसवीर फौजी, जितेंदर, शिव कुमार जेई, प्रेम जेई, महेश जेई, नरेंदर मास्टर, जतिन, प्रदीप, सन्दीप, उग्रसेन, भूपेंदर, फूल कुमार, अमित यादव, रमेश, रवि, चरणसिंह, जगदीश, मुकेश, पवन, बंटी, प्रेम आदि भारी संख्या बल में कर्मचारी गेट मीटिंग के दौरान मौजूद रहे।



