चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद, 3 वाहन चोर आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीमों ने वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनसे चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सैंट्रल ने थाना आदर्श नगर के एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में हर्ष कुमार वासी गाँव नानऊ , हाथरस उत्तर प्रदेश हाल पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद को सेक्टर-78 एरिया से गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।

इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने थाना सैंट्रल के एक वाहन चोरी मामले में हीरालाल वासी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी तिगांव फरीदाबाद व बलजीत वासी गावं बरहाना जिला मथुरा उत्तर प्रदेश को पुलिस प्रोडेक्शन पर लेकर निशानदेही पर एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

उन्होंने बताया कि अपराध शाखाओं की टीम ने इस प्रकार 2 मामलों का खुलासा करते हुए 2 मोटरसाइकिल बरामद की है, सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!