भोजपुरी फिल्म “अनपढ़ बहुरिया बी ए पास” का शुभारंभ

मुंबई : जयेश इंटरनेशनल फिल्म्स एवं kit hit movies के बैनर तले ”अनपढ़ बहुरिया बी ए पास” फिल्म का शुभारंभ हुआ। वहीं फिल्म निर्माता अनंत सीताराम जाधव का जन्मदिन भी सैट पर ही तमाम यूनिट और मित्रों ने धूमधाम से मनाया।

वहीं डिस्कवरी न्यूज 24 के मुख्य संपादक मामेंद्र शर्मा से अनंत सीताराम जाधव ने बात चीत के दौरान बताया कि वह एक ही लोकेशन पर लगातार तीन फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। पहली दो फिल्मों के निर्देशक सुनील मांझी हैं, तीसरी फिल्म के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। एक्टर गिरीश शर्मा तीनों फिल्मों के ई पी रहेंगे।

पहली फिल्म ”अनपढ़ बहुरिया बी ए पास” के मुख्य कलाकार गुंजन पंत, कुणाल सिंह राजपूत, माया यादव, गिरीश शर्मा, बीरेन्द्र झा, सुधांशु राय, पूजा मिश्रा, रंभा साहनी, नीलम शर्मा एवं मेहमान के रूप में आये जाने माने फिल्म निर्माता, निर्देशक, लेखक एवं एक्टर मामेंद्र कुमार ने भी एक भूमिका निभाई हैं।

एसोसिएट डायरेक्टर मिलन मंजौशी, मेक अप विशाल तिवारी, डी ओ पी विजय क्रपाण्डे तथा प्रोडक्शन मैनेजर निजाम एवं जयेश है। ड्रेस डिजाइनर मोनिका,जवाहर हैं।

ज्ञातव्य हो कि अनंत सीताराम जाधव फिल्म निर्माता के साथ-साथ एक व्यवसायी भी है। रियल एस्टेट एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में जयेश इंफ्रास्ट्रक्चर एंड प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। जयेश ग्रुप के तहत कई व्यवसाय कर रहे हैं। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कई भोजपुरी तथा मराठी फिल्में प्रोड्यूस की हैं।

अनंत जाधव की कार्य कुशलता इसी से झलकती है कि उन्होंने कई व्यवसाय के मध्य शानदार सामंजस्य स्थापित किया हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!