वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को लेकर ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण बैठक का किया आयोजन

फरीदाबाद। विश्व श्री श्याम संकीर्तन ट्रस्ट ने अपने वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक फरीदाबाद होटल ग्रैंड हाइवे में आयोजित की। बैठक में ट्रस्ट के संस्थापक नितिन श्याम दीवाना ने सभी सदस्यों को अवगत कराया कि आठवां श्री श्याम संकीर्तन वार्षिक महोत्सव आगामी 30 दिसंबर 2026 को बल्लभगढ़,सीकरी में स्थित सांवरिया ग्रैंड रिसोर्ट में होना तय हुआ है। नितिन श्याम दीवाना ने कहा कि वार्षिक उत्सव को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्यता से मनाया जाएगा जिसमें श्याम जगत के मशहूर भजन प्रवाहक द्वारा गुणगान किया जाएगा और श्याम बाबा का बहुत ही सुन्दर फूलों द्वारा मनमोहक दरबार सजाया जाएगा।

इस बैठक में नितिन श्याम दीवाना, राहुल गुप्ता, कैलाश शर्मा, अमित भूतडा, ललित अग्रवाल, विजय सिंह, पंकज हाडा, श्याम सुन्दर गर्ग, विपिन गोयल, कार्तिकेय अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, सावरमाल जाट, दीपक गोयल, पंकज शर्मा, तरुण झंवर, इंद्रेश गोयल, अतुल गर्ग, वेद वशिष्ठ आदि सदस्य शामिल रहे और कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार भी व्यक्त किए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!