बल्लबगढ़ जोन-2 मे 10 व एन.आई.टी. जोन-3 मे 6 इकाईयों को किया गया सील

फरीदाबाद : नगर निगम फरीदाबाद द्वारा संपति कर के बकायाजात की वसूली के लिए पिछले कई महीनों से ईकाइयों को सील किया जा रहा है जिसमें से उन इकाइयो को डीसील किया गया है जिनके बकायाजात जमा हो गये है और जिनके बकायादारो ने अभी तक नगर निगम मे बकायाजात जमा नही कराये वह अभी तक सील है। आज दिनाँक 16-12-2021 को बल्लबगढ़ जोन-2 मे 10 ईकाइयों को सील किया गया जिन पर करीब 7 लाख रू0 बकाया हैे व एन0आई0टी0 जोन-3 ने 6 इकाईयों को सील किया गया जिस पर करीब 4.09 लाख रूपए बकाया है। इस तरह कुल 16 इकाइयों को सील किया गया है, जिन पर कुल 11.09 लाख रूपये बकाया है।

निगमायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि जिन ईकाइयो को सील किया जा चुका है और उनकी ओेर से बकाया संपत्ति कर की राशि प्राप्त नहीं हुई है उन सभी ईकाइयों की निगम द्वारा नीलामी करने की कार्यवाही की जायेगी और आने वाले कुछ समय मे ही इन ईकाइयों की खुली नीलामी की जायेगी।

आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि उपरोक्त कार्यवाही से बचने के लिए सभी अपने अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!