मुजेसर एरिया में पति ने चुन्नी से गला घोटकर पत्नी की हत्या की, दरवाजा बाहर से बंद करके हुआ फरार

  • आरोपी पति की तलाश में क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की 2टीम लगाई गई है, जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

फरीदाबाद : सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कोहली मोहल्ला मुजेसर में किराए पर रह रही एक महिला की उसके पति ने चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी है और दरवाजे को बाहर से कुंडी लगाकर मौके से फरार हो गया है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान, एसीपी मुजेसर दलबीर सिंह, थाना प्रभारी कबुल सिंह व सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया गया है तथा मृतका के परिजनों को सूचना दी जा चुकी है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान पूजा पत्नी श्रवण कुमार निवासी निजामपुर, चंबल, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है। महिला और उसका पति कोहली मोहल्ला में किराए के मकान पर रहते थे। आरोपी पति फैक्ट्री में काम करता था। आरोपी पति की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच और थाना की 2 टीम लगाई गई है आरोपी को जल्द गिरफ्तार रिया जाएगा। महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है परिजऩ की शिकायत के मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!