22, 23 व 24 अक्टूबर को तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर तमाम बिजली कर्मचारी नेताओं ने कमर कसी !

फरीदाबाद : बिजली निगम के निजीकरण करने को लेकर एचईआरसी के द्वारा गुरूग्राम और नूंह में बिजली वितरण प्रणाली हेतु निजी कंपनी को लाइसेंस देने के विरोध में हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आव्हान पर कल 22, 23 व 24 अक्टूबर को तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर तमाम बिजली कर्मचारी नेताओं ने कमर कसते हुए सभी सब स्टेशनों, पॉवर हाउसों, सब डिवीजनों, डिवीजनों एवं सर्कल कार्यालयों सहित बिजली शिकायत केंद्रों पर कर्मचारियों से रूबरू होते हुए संपर्क साधा और हड़ताल में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिये प्रेरित किया । बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ साथ इंजीनियरों ने भी हड़ताल का सफल बनाने का आव्हान किया है और कहा कि बिजली महकमा बचाओ की इस मुहिम के साथ प्रदेश की खाप पंचायतें, भारतीय किसान यूनियनें, भारतीय मजदूर संघ, छात्र संघ आदि तमाम लीडरशिप के पदाधिकारियों की ओर से बिजली कर्मचारियों की इस तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल का पूर्ण समर्थन मिला है ।
फरीदाबाद सर्कल बिजली निगम की सभी 29 सब डिवीजनों, 05 डिवीजनों व 02 सर्कल कार्यालयों सहित सभी 11 केवी, 33 केवी, 66 केवी, 132 केवी, 220 केवी, 440 केवी सब स्टेशनों पर कर्मचारियों से रूबरू होते हुए संयुक्त संघर्ष मोर्चा के यूनियन नेताओं ने अपनी ताकत लगाते हुए हड़ताल में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने के डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाया । अपनी जायज माँगों और हड़ताल को लेकर हरियाणा बिजली कर्मचारी यूनियन एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनरतले सभी कर्मचारियों में एक भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और प्रदेश सरकार की इस वायदाखिलाफी से नाराज हड़ताल के माध्यम से माकूल जवाब देने को बिजली कर्मचारी तैयार हैं ।



