भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा ने बांटी नि:शुल्क होम्योपैथी दवाई

फरीदाबाद। कोरोना वायरस महामारी सारे संसार में लगातार बढ़ती जा रही है और अभी तक इस भयंकर महामारी की दवाई भी नहीं बन सकी है, लेकिन इम्यूनिटी बढ़ा कर इस महामारी से मुकाबला किया जा सकता है। इस कड़ी में भारत विकास परिषद्, संस्कार शाखा द्वारा ‘नि:शुल्क दवाई वितरण’ का कार्यक्रम श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, सैक्टर – 8 पर आयोजित किया जहां 500 लोगों को होम्योपैथी दवाई की 1000 शीशियां नि:शुल्क वितरित की।

नि:शुल्क दवाई वितरण के इस पुण्य कार्य में कार्यक्रम संयोजिका रमा सरना, अमर बंसल छाडिय़ा, सुरेन्द्र जग्गा, सुनील गर्ग, अजय मल्होत्रा, अनूप गुप्ता, प्रदीप टिबड़ेवाल, अशोक मित्तल, अमर खान, इत्यादि ने भाग लेकर सभी लोगों को होम्योपैथी दवाई की पूरी जानकारी दी व दवाई देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। परिषद् के अध्यक्ष सुनील गर्ग एवं मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र जग्गा ने बताया कि कार्यक्रम में लोगों ने उत्सुकता दिखाई एवं आपसी दूरी का भी पूरा ध्यान रखा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!