अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने देसी कट्टा सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने एक आरोपी को अवैध देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु वासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। जिस पर पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 02 अप्रैल को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हिमांशु को डबुआ मंडी से अवैध देसी कट्टा सहित काबू किया। जिसके विरुद्ध थाना डबुआ में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!