डिजिटल अरेस्ट कर 81,00,000/-रू की ठगी के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार, साइबर थाना बल्लभगढ की कार्रवाई

फरीदाबाद : साइबर ठगों द्वारा तकनीकी का गलत प्रयोग करके लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसे ही एक मामला जिसमें डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाता उपलब्ध करवाने वाले को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-7D, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 14 से 18 अक्टूबर तक लगातार उसके पास कथित डिपार्टमेंट ऑफ़ टेलीकम्युनिकेशन, DCP बैंगलोर और CBI मुंबई के अधिकारी के विडियो व ऑडियो कॉल आये और उसे डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया तथा उसे बताया गया की उसका नाम मनी लॉन्ड्रिंग और ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसी गैर कानूनी गतिविधियों में आया है जिस पर उसके खिलाफ मुक्दमा दर्ज किया गया है और उसे केस से निकालने के नाम पर कुल 81,00,000/-रू ठगो ने खाता में ट्रांसफर करवा लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए धर्मेंद्र सोनी(23) वासी जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी धर्मेंद्र सोनी ने गोकुल नाम के व्यक्ति से खाता लेकर आगे ठगो को दिया था। आरोपी 12वीं पास व बेरोजगार है। पूर्व में आरोपी गौकुल(खाताधारक) अजय, महावीर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गौकुल के खाता में ठगी के 30 लाख रुपये आये थे। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!