16 वर्ष से लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को थाना सेक्टर-8 की पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

– मामले में पहले आरोपी सहित 2 दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया था।

फरीदाबाद : डीसीपी बल्लभगढ़ मुकेश मल्होत्रा के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 7 प्रभारी नवीन कुमार की टीम पुलिस चौकी सेक्टर-8 इंचार्ज राजेश कुमार ने लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक उर्फ दीपू है। आरोपी फरीदाबाद के एसजीएम नगर का रहने वाला है। आरोपी ने बटनदार चाकू दिखाकर वर्ष 2002 में अपने साथी के साथ मिलकर अस्पताल से आती हुई महिला से बैंग लूट की वारदात को अनजान दिया था। जिसमें आरोपी और आरोपी का साथी जुनाईल को गिरफ्तार किया जा चुका था। आरोपी माननीय अदालत P.K.लाल JMIC फरीदाबाद से जमानत पर था जो आरोपी को वर्ष 2007 में पीओ घोषित कर दिया था। आरोपी को पुलिस टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-8 गुडियर चौक के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!