राजनैतिक साजिश करने की बजाय सभी पार्षद जनहित में अपने-अपने वार्डों की सफाई व्यवस्था सही ढंग से करवायें

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया) 8 दिसंबर। गुरुग्राम नगर निगम के सभी पार्षद सत्ता के लालच में अंधे हो चुके हैं! पिछले पांच वर्षों में पार्षदों ने केवल राजनैतिक पाले बदलने का ही काम किया है! गुरुग्राम शहर के गली मौहल्लों की बदहाल स्थिति यदि देखी जाये तो रोना आ जाये! साइबर सिटी के पार्षद चुनाव लडऩे के लिए करोड़ों रूपये खर्चते हैं क्योंकि उन्हें नजर आता है कि आज पार्षद के चुनाव में दो चार करोड़ रूपये खर्च कर के कल को सैंकड़ों करोड़ रूपये निगम से काम लेने में कमा लेंगे! इस वक्त गुरुग्राम नगर निगम में सत्ता बदलने का जो गंदा खेल चल रहा है उस खेल को देखते हुए यहां की आम जनता एक बड़े ही धर्म संकट में फंस गई है! जनता का मानना यह है कि उन्हें तो वार्डों की गली मौहल्लों में सफाई व्यवस्था व सीवरेज प्रणाली तथा पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान चाहिये जो कि अभी तक पूरे गुरुग्राम नगर निगम के इलाके में इन सभी पार्षदों ने किसी प्रकार की समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया!

गुरुग्राम की जनता नगर निगम के सभी पार्षदों के प्रति जबरदस्त आक्रोश में है क्यों कि आम जनता अपने वोटों से इन्हे जीताकर भेजती है और ये पार्षद निगम की सीट पर बैठते ही लूट खसोट करते हुए अपनी कमाई करने लगते हैं! इनके वार्ड की जनता इन के चक्कर काट काट कर आखिर थक जाती है और ये पार्षद अपने वार्ड की जनता को उल्लु बनाते रहते हैं! गुरुग्राम के पार्षदों के खिलाफ यदि एसआईटी का गठन कर के जांच कराई जाये तो इन पार्षदों के द्वारा की गई जबरदस्त लूटपाट की पोल खुल जायेगी! बहुत से पार्षदों ने अवैध रूप से सरकारी जमीनों पर कब्जा कर के भिन्न भिन्न प्रकार के सामान बेचने वाले लोग उस जमीन पर बिठा कर लाखों रूपये का अवैध रूप से किराये वसूलने का धंधा कर रखा है!
,
गुरुग्राम नगर निगम के पार्षदों के बीच आज इसी बात की लड़ाई है कि सब से ज्यादा लूटखसोट का माल कौन खा रहा या खायेगा! यहां के सभी पार्षदों को जनता की सेवा करने से कोई मतलब नहीं है! गुरुग्राम में कूड़े कर्कट व सफाई व्यवस्था की जो बड़ी भारी दुर्दशा देखी जा रही है वो सब इन पार्षदों की लापरवाही की वजह से है! बात तो ये सभी पार्षद करते हैं गुरुग्राम को लंदन पैरिस जैसा बनाने की है परंतु अपनी कमाई के चक्कर में इन पार्षदों ने गुरुग्राम को कूड़ा ग्राम बनाकर रख दिया! नगर निगम गुरुग्राम के सभी घोटालों की यदि सख्ती से जाँच की गई तो वर्तमान के सभी पार्षद घोटालों के आरोप में फंसेगे! सभी पार्षद अपने वार्ड की जनता से बड़ा भारी धोखा कर रहे हैं! अपनी पोल खुलते देख सभी पार्षद अब नगर निगम की सत्ता पलटने में लग गये हैं! गुरुग्राम की जनता अब मुर्ख नहीं बन सकती और जनता तो अपने वार्ड की सभी समस्याओं का स्थाई समाधान चाहती है! गुरुग्राम के कई सेक्टरों की जनता से जब बात की गई तो उनका कहना है कि नगर निगम की सत्ता पलटने से वार्डों की समस्याओं का कोई भी स्थाई समाधान नहीं होगा बल्कि समस्याएं और ज्यादा बढ़ जाएँगी क्यों कि जो पार्षद सत्ता की कुर्सी से हटेंगे वो आपस में पूरा विरोध करेंगे और जनता को परेशान ज्यादा होना पड़ेगा! दूसरी तरफ जनता का यह भी कहना है कि हरियाणा सरकार गुरुग्राम नगर निगम की सत्ता पलट से पहले यहां के सभी सेक्टरों के निवासियों से इस बारे में गंभीर सलाह मशवरा जरूर करे जनता की राय का भली भांति रूप से पता लग सके!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!