राम तेरी गंगा मैली फिल्म के अभिनेता राजीव कपूर का निधन

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के भाई राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया है। राजीव ने राम तेरी गंगा मैली जैसी तमाम फिल्मों में काम किया था। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करके इस खबर की पुष्टि की है। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से राजीव कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- रेस्ट इन पीस! उन्होंने हाथ जोडऩे वाले इमोजी बनाकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं!



