रेजीडेंस वेलफेयर कमेटी सैक्टर-56, 56ए द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया

फरीदाबाद : रेजीडेंस वेलफेयर कमेटी सैक्टर-56, 56ए द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें रेजीडेंस वेलफेयर कमेटी के चुनाव सर्व सम्मति से सम्पन्न हुए। जिसमें नन्द किशोर नागर को प्रधान चुना गया। साथ ही महासचिव पर पर पवन मोर तथा कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया।

इसके बाद अन्य पदाधिकारियों में हेमचंद को चेयरमैन, ललित पांडे उपप्रधान, संजय कुमार दुबे सहसचिव, गौतम कुमार, साधुराम, प्रेमचंद शर्मा, निरंजन कुमार पाण्डे, पारस यादव को सदस्य चुना गया।

उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए प्रधान नन्द किशोर नागर ने कहा कि रेजीडेंस वेलफेयर कमेटी के पदाधिकारी जल्द क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नगर निगम आयुक्त, जिला उपायुक्त से मुलाकात करेगें साथ ही क्षेत्र में पुलिस आयुक्त से भी प्रतिनिधिमंडल मुलाकात कर क्षेत्र में पुलिस गश्त व नाके बढ़ाने की मांग करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!