वार्ड में सभी के सहयोग से कराएंगे विकास कार्य : मानव शर्मा

फरीदाबाद : नगर निगम के चुनाव में खड़े होने वाले प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क करने में जुट गए हैं। जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी जहां मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वही मतदाता भी वार्ड की समस्याओं से उम्मीदवारों को अवगत करा रहे हैं।
फरीदाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 19 से भावी पार्षद उम्मीदवार, युवा समाजसेवी व ज्ञानदीप स्कूल के प्रिंसिपल मानव शर्मा अपने वार्ड की विभिन्न गलियों में बैठकें कर लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने मतदाताओं से बात की और उनको बताया कि अगर वह पार्षद बनते हैं तो वार्ड में सभी के सहयोग से विकास कार्य करेंगे। उन्होंने कहा की वह राजनीति नहीं करना चाहते कि बीते सालों रहे पार्षदों ने क्या किया, क्या नहीं किया। उनका मकसद केवल अपने वार्ड का सही विकास और सरकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचना है। अगर वह पार्षद बनते हैं तो सबसे पहले पानी की समस्या का समाधान करेंगे जो सालों से पूरे वार्ड में बानी हुयी है। लोग प्राइवेट टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं और कही कोई सुनवाई नहीं होती है, सिर्फ आश्वाशन दे दिया जाता है। मतदाताओ ने भी भावी प्रत्याशी मानव शर्मा के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।



