विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भाजपा का 41वां स्थापना दिवस फरीदाबाद में युवा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

फरीदाबाद। विश्व की सबसे बड़़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के 41 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में फरीदाबाद भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला के कार्यालय पर ध्वजारोहण किया व शांति और खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे छोडकऱ सभी शहरवासियों और युवा साथी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा युवा नेता कर्ण सिंगला, प्रवीण चौधरी, पार्षद विनोद भाटी, भाजपा नेता वीरपाल गुर्जर, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सचिन ठाकुर व गोल्डी अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र भारद्वाज मुख्य रूप से मौजूद थे।

इस अवसर उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा युवा नेता कर्ण सिंगला, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सचिन ठाकुर व गोल्डी अरोड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के 41 वर्ष पूरे हो गए हैं। यह पार्टी जिसकी सोच राष्ट्र प्रथम की सोच से चलती है वैसे तो 21 अक्टूबर 1951 को जनसंघ की स्थापना श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीन दयाल उपाध्याय जैसे देश भक्त के नेतृत्व में आगे बढ़ी और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी व लाल कृष्ण आड़वाणी के नेतृत्व में 1980 में भारतीय जनता पार्टी स्थापना की गई। आज यह पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसके करोड़ों कार्यकर्ता भारत वर्ष व विदेशों में भी है।

इस अवसर पर एन.एच.मंडल अध्यक्ष मनीष बत्रा, मोहित नागर, सुरेंद्र नटनागर, मनीष कुमार, जिला सचिव कार्तिक वशिष्ठ, कृष्ण आर्य, सौरभ गौड़, जिला कोषाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी मुकुल चोपड़ा, जिला आई टी सेल व सोशल मीडिया प्रभारी अनिकेत सिंह, जिला सहसंयोजक कॉलेज आउटर रीच कमेटी पूर्व भड़ाना, जिला संयोजक कॉलेज आउटर रीच कमेटी विवेक चंदीला, जिला कार्यालय सचिव धर्मेन्द्र भाटी व भारी संख्या में अपने युवा साथियों के साथ भाजपा युवा नेता कर्ण सिंगला भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!