शहर छोड़ अपने राज्य पैदल जाने वाले प्रवासियों को हरियाणा सरकार दे शरण : संतोष यादव

फरीदाबाद। आम आदमी पार्टी से एनआईटी 86 विधानसभा के उम्मीदवार व प्रवासी नेता संतोष यादव ने हरियाणा सरकार से अपील की कि शहर छोडक़र अपने राज्य पैदल जा रहे प्रवासियों को सरकार यहीं रेन बसेरा, सामुदायिक केंद्र या सरकारी स्कूलों में रहने और भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराए। क्योंकि प्रवासियों ने अपने खून पसीने से हरियाणा के विकास में अहम योगदान निभाया है और इस मुश्किल घड़ी में प्रवासियों की मदद करना सरकार का फर्ज है।

संतोष यादव ने कहा कि ये समय आरोप प्रत्यारोप का नहीं है और सभी राजनीतिक दल को एकजुट होकर गरीब मजदूर वर्ग की मदद करनी चाहिए और सरकार को विशेषतौर पर शहर छोड़ रहे प्रवासियों को यहीं स्थान देना चाहिए क्योंकि ज्यादातर प्रवासी यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और अन्य राज्य से आकर हरियाणा के शहरों में मजदूरी कर रहे हैं। इस समय काम न होने की वजह से वह पैदल ही पलायन कर रहे हैं क्योकि लॉकडाउन की वजह से कोई ट्रांसपोर्ट नहीं है और ऐसे वक्त पैदल जाते-जाते रास्ते मे ही प्रवासी दम तोड़ देंगे। कई जगह समाजसेवी संगठनों के माध्यम से उनको भोजन मिल रहा हैं लेकिन ये व्यवस्था रास्ते मे हर जगह नहीं मिलेगी और सफर हजारों किलोमीटर का है जो खतरनाक है। ऐसे बुरे वक्त में सरकार प्रवासियों को रहने की ब्यवस्था यहीं करे या सरकारी साधन से इन्हें अपने राज्य भिजवाएं लेकिन पैदल न भेजे जो मानवहित में नहीं है। सरकार के लिए सभी बराबर हैं और मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!