श्री श्याम बाबा सेवा ट्रस्ट ने कोरोना रिलीफ फंड में दिया अनुदान

फरीदाबाद। श्री श्याम बाबा सेवा ट्रस्ट बल्लबगढ़ ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को 21000/ रुपये का हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड के लिए चेक सौंपा। ट्रस्ट के प्रधान गोपाल गोयल ने बताया कि इस समय देश पर बहुत बड़ी आपदा आई हुई है और सभी को इस समय अपना सहयोग जरूर देना चाहिये। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक पंडित अनिल वशिष्ठ, संजीव त्यागी, प्रधान गोपाल गोयल, महासचिव दिनेश देशवाल, कोषाध्यक्ष नीरज सिंघला शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!