सही पोषण से महिलाओं और बच्चों की सेहत में हो सकता है सुधार : डीसी

कहा, डॉक्टर मरीज को सबसे पहले अपना डाइट प्लान बदलने की देते हैं सलाह

फरीदाबाद, 21 सितंबर । डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सही पोषण से महिलाओं और बच्चों की सेहत में सुधार हो सकता है। डीसी विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार पोषण माह 2023 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा न्यूट्रिशन पर सेमिनार किया गया। जहां ट्रेनिंग में विभाग के कर्मियों को न्यूट्रिशन के संदर्भ में समझाया गया।

सेमिनार में वक्ताओं ने कहा कि ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा, जिसका रोजाना का खान-पान बिल्कुल स्वस्थ तरीके से होता हो। अनेक लोग घर से बाहर ही भोजन करना पसंद करते हैं। अधिकांश लोग फास्ट फूड आदि का बहुत अधिक सेवन करते हैं। जब भी कोई रोगी किसी डॉक्टर से सम्पर्क करता है तो डॉक्टर मरीज को सबसे पहले अपना डाइट प्लान बदलने की सलाह देते हैं। इसलिए आज संतुलित आहार चार्ट या नॉर्मल डाइट प्लान प्रत्येक व्यक्ति की जरूरत बन गया है।

सेमिनार में जिला कार्यक्रम अधिकारी, डॉ मंजू श्योराण, श्रीमती गीतिका, जिला संयोजक पोषण अभियान एवं सभी सुपरवाइजर आदि मौजूद रही।

उन्होंने कहा कि हेल्दी डाइट चार्ट ना सिर्फ रोगी के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि सभी लोगों को इससे लाभ मिलता है, क्योंकि दैनिक आहार तालिका का पालन कर आप खुद के साथ अपने परिवार को भी स्वस्थ बना सकते हैं। ट्रेनिंग महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर के द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!