समलैंगिक संबंध नहीं बनाने पर युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या !

कौशांबी (उप्र), 4 अक्टूबर। कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के दिनोंया उपरहार गांव में एक युवक ने करीब 20 दिन पहले अपने साथ समलैंगिक संबंध नहीं बनाने पर गांव के ही एक 18 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या की वजहों का खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले के आरोपित अनमोल को हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व मृतक के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के दिया उपरहार गांव निवासी मोहम्मद ताहिर (18) की बीते 19 सितंबर को हत्या कर दी गई थी। ताहिर का शव गांव के बाहर एक बाग में पाया गया था। पुलिस ने बताया की जांच के दौरान पता चला कि मृतक के ही गांव का अनमोल द्विवेदी (19) इस जघन्य अपराध में शामिल था। पुलिस ने बताया की हत्यारोपी अनमोल द्विवेदी मृतक मोहम्मद ताहिर को बहला-फुसलाकर 19 सितंबर की रात गांव के बाहर एक बाग में ले गया। अनमोल ने ताहिर को अपने साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने को कहा। इस पर इनकार करते हुए ताहिर ने कहा कि यह बात मैं गांव वालों को बता दूंगा। पुलिस ने बताया कि अनमोल ने बदनामी के डर से मोहम्मद ताहिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए तथा उसके गुप्तांग पर भी कुल्हाड़ी से वार किया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!