सिपाही ने की आत्महत्या

देवरिया (उप्र) 25 मार्च : देवरिया जिले में सिपाही ने छत में लगी कुंडी से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि संत कबीर नगर जिले के महुली थाना क्षेत्र निवासी सिपाही पप्पू सिंह (उम्र करीब 28 वर्ष) वर्तमान में रामपुर कारखाना थाने में तैनात था।
पुलिस ने बताया कि जानकारी के मुताबिक उसने मंगलवार की रात रामपुर कारखाना बाजार स्थित अपने किराए के मकान में कुंडी से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या की वजहों का पता नहीं चला है।



