नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत “बाटा चौक” पर ‘पुलिस की पाठशाला’ आयोजित

फरीदाबाद : माननीय पुलिस महानिदेशक, हरियाणा एवं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निर्देशानुसार तथा पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के आदेशानुसार, पुलिस उपायुक्त यातायात के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत ‘बाटा चौक’ पर पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में निरीक्षक मंजीत थाना प्रबंधक कोतवाली और उनकी टीम उपस्थित रही। उन्होंने लोगों को नशे के बारे में जागरूक किया तथा नशे को समाज की एक गंभीर बीमारी बताया।

कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने नशे के दुष्परिणामों के साथ-साथ अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी स्थानीय लोगों को जागरूक किया। एक विशेष वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को नशे की विभीषिका को दृश्य रूप में दिखाया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति, अपराध मुक्ति और सड़क दुर्घटनामुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई कि वे इस जन अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे और फरीदाबाद पुलिस के प्रयासों में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। इसके साथ ही उपस्थित सभी लोगों को e- pledge लिंक(https://pledge.mygov.in/fightagainstdrugabuse/) बारे बताया गया और सर्टिफिकेट डाउनलोड करवाये गए। सामुदायिक पुलिसिंग टीम से प्रभारी निरीक्षक सुनीता रानी, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, ट्रैफिक ताऊ वीरेंद्र, मुख्य सिपाही रविंद्र, संदीप, दीनदयाल, एवं महिला सिपाही मंजू की प्रमुख सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!