स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को भी 18 से 45 व 45+ सभी आयु के लोगों के लगाए जाएंगे वैक्शीनेशन

  • 45+ आयु के लोगों को लगाई जाएगी दूसरी डोज वैक्शीनेशन : डाँ रणदीप सिंह पुनिया

फरीदाबाद, 27 जून। सिविल सर्जन डा. रणदीप सिंह पुनिया ने कहा कि नोवल कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए टीकाकरण एक सशक्त माध्यम है। रविवार को जिला में 3 हजार 460 लोगों वैक्शीनेशन किया गया। जिला फरीदाबाद की जनता को बिना किसी डर के वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। टीकाकरण से स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता,कोविशील्ड व कोवैक्सीन का एक समान प्रभाव है।

सीएमओ डाँ रणदीप सिंह पूनिया ने बताया कि टीकाकरण करवाने के लिए अब पहले की अपेक्षा ज्यादा उत्साह जिला में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के साथ-साथ हमें कोविड-19 प्रोटोकोल नियमों की भी शत-प्रतिशत पालना करनी चाहिए। यह वैक्सीन शत-प्रतिशत सुरक्षित एवं नोवल कोराना वायरस के बचाव के लिए प्रभावी है। पहली वैक्शीनेशन के बाद दूसरी वैक्शीनेशन 12 से 16 सप्ताह में लगवाने पर ईम्युनिटी पावर ओर भी बेहतर कारगर साबित हो रही है।

जिला की जनता स्वैच्छा टीकाकरण करवाएं तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। वे भी वैक्सीन लगने के बाद भी प्रोटोकोल नियमों की पालना जैसे मास्क पहनना, सोशल डिस्टैंसिग व सैनीटाईजेशन नियमित रूप से करते रहे।

टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डाँ राजेश श्योकंद ने बताया कि आज रविवार 27 जून को 4 हजार 460 लोगों को वैक्शीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक तक 9 लाख 17 हजार 259 लोगों की टेस्टिंग और लगभग 8 लाख 13 हजार 382 लोगों को वैक्शीनेशन किया जा चुका है।

डाँ राजेश श्योकंद ने बताया कि 28 जून सोमवार को दूसरी डोज 45+ आयु के लोगों को जिला में दस स्थानों पर वैक्शीनेशन किए जाएंगे। उन्होंने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को प्रातः10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक वैक्शीनेशन अभियान के तहत कोविड टीकाकरण की केवल दूसरी खुराक के लिए लोगों के लिए अलग से दस स्थानों पर कैम्पों का आयोजन किया जाएगा। इनमें सामुदायिक केंद्र सेक्टर -21सी, सामुदायिक केंद्र सेक्टर-3, एफआरयू-1, ईएसआई अस्पताल सेक्टर-8, भाटिया सेवक समाज एनआईटी-2, सीएचसी कुराली, तिगांव सरकारी कॉलेज, पीएचसी मोहना, सीएचसी पाली और सीएचसी खेड़ी कलां में लोगों को कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिए 45+ आयु के सभी लोगों स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के सदस्यों द्वारा कोरोना संक्रमण बचाव के लिए दूसरी डोज की वैक्सीनेशन की जाएगी।

डाँ राजेश श्योकंद ने आगे बताया कि 28 जून सोमवार को 18 वर्ष की अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्शीनेशन किए जाएंगे।
उन्होंने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को आदर्श नगर यूपीएचसी, एसी नगर यूपीएचसी, अंगनपुर पीएचसी,
बल्लभगढ नागरिक अस्पताल, एसडीएच भारत कालोनी यूपीएचसी, भीम बस्ति यूपीएचसी, नागरिक बीके अस्पताल फरीदाबाद, डीएच पीएचसी ईएसआई-1, ईएसआई -2, ईएसआई -3, ईएसआई- 4, ईएसईएस-5, ईएसआई सेक्टर 55, ईएसआई फरीदाबाद, फतेहपुर तेगा पीएचसी, एफआरयू -1, एफआरयू- 2, हरि विहार यूपीएचसी, खेड़ी कलां सीएचसी, मुजेर यूएचसी, नंगा पीएचसी
अली पीसी पलिया पीएचसी प्रतापगढ़ यूपीएमसी, सुभाष कॉलोनी पीएचसी, सूरजकुंड जिला सीविल डिस्पैन्सरी, सेक्टर-2 हाइसा पीएच
दयालपुर पीएचसी, पन्हेरा खुर्द पीएचसी, मोहना पीएचसी, कुरली सीएचसी, फतेहपुर बिलोच पीएचसी में ,18 से 45 व 45+ आयु के सभी लोगों स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के सदस्यों द्वारा कोरोना संक्रमण बचाव के लिए वैक्सीनेशन की जाएगी।

इसी प्रकार निजी अस्पतालों में क्यूआरजी मेडिकेयर लिमिटेड, एशियन अस्पताल, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, सर्वोदय अस्पताल, मेट्रो अस्पताल, शंकर मेडिकेयर सेक्टर 28, शांति देवी मेमोरियल होस्पीटल, एनएमएस सेक्टर 23, संतोष अस्पताल एनआईटी में 18 से 45 व 45+ आयु के सभी लोगों कोरोना संक्रमण बचाव के लिए वैक्सीनेशन की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!