हाई टेंशन तार की चपेट में आकर 14 बच्‍चे झुलसे

बलरामपुर (उप्र) ! बलरामपुर जिले के हरैया थाना क्षेत्र के उदयपुर मझगांवा गांव में मुंडन समारोह के दौरान एक हाई टेंशन तार गिर गया और इसकी चपेट में आने से 14 बच्‍चे झुलस गए। घायलों में से तीन को गंभीर स्थिति में जिला चिकित्‍सालय में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना तब हुई जब सभी बच्‍चे अर्जुन वर्मा के घर में एकत्र हुए थे जहां मुंडन समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान, वर्मा के आवास पर हाई टेंशन तार टूटकर जमीन पर गिर गया और करंट उतर आया। करंट उतरने से 14 बच्‍चे झुलस गये जिन्‍हें शिवपुरा सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सूरज (12), शोभाराम (14) और अमरजीत (12) को जिला चिकित्‍सालय में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी के करुणेश समेत आला अधिकारी अस्‍पताल पहुंचे और बच्‍चों की देखभाल एवं इलाज की उचित व्‍यवस्‍था के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!