कर्मचारियों की डिमांड्स को लेकर सर्कल कार्यालय में एचएसईबी वर्कर यूनियन ने मीटिंग कर जताया विरोध : लेखराज चौधरी

फरीदाबाद, 03 अप्रैल। बिजली कर्मचारियों की मुख्य माँगों से जुड़ी समस्याओं के मुद्दे पर फरीदाबाद डीएचबीवीएन के सर्कल सेक्टर-23 परिसर में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन ने सर्कल सचिव लेखराज चौधरी की अध्यक्षता में एक बड़ी मीटिंग रखी । इस मीटिंग में फरीदाबाद बिजली निगम के सभी दफ्तरों से बिजली कर्मचारियों ने भारी संख्या में पहुँच कर यूनियन नेता विनोद शर्मा चीफ ऑर्गनाइज़र के सामने अपनी दैनिक ज्वलंत बातें एवं धरातलीय मुद्दे रखे । इस दौरान राज्य कमेटी में नए पदों पर नियुक्त किये गए सुनील चौहान उपप्रधान व परवीन शर्मा सहसचिव का जोरदार स्वागत सम्मान किया गया ।

मीटिंग में सभी मुद्दों पर अपनी बातें रखते हुए कर्मचारियों ने सुरक्षा उपकरणों की कमी को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए यूनियन के सामने भारी विरोध जताया और कहा कि सुरक्षा उपकरणों व साधन संसाधन की भारी कमी के चलते कर्मचारियों के साथ आयेदिन बिजली के करंट से हादसे हो रहे जिनमे रोजाना इजाफा होता जा रहा है यह अब बर्दाश्त के बाहर है को लेकर विरोध जताया और निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की । मीटिंग के इस अवसर पर कुछ एक कर्मचारियों ने एसोसिएशन को छोड़ एचएसईबी वर्कर यूनियन का दामन और डंडा झण्डा थामा । दूसरी यूनियन को छोड़ कर आये सोनू गोला को एनआईटी फरीदाबाद यूनिट का यूनिट प्रधान व कुलदीप को एनआईटी सबयूनिट नम्बर-तीन का सचिव नियुक्त किया गया । इनके साथ साथ अजय शर्मा जेई, मेहरचन्द, सुरेन्दर सिंह, मनोज कुमार, नरेश कुमार आदि ने एचएसईबी की सदस्यता ग्रहण की ।

कार्यक्रम के इस मौके पर बीरसिंह, सत्यवान, मुकेश, राजेंदर नेहरा, सन्दीप पंघाल, वीरसिंह रावत, धर्मेंदर, राजेश, योगेंदर रावत, दिगम्बर लाम्बा, कुलदीप, देवेंदर सैनी, मामचन्द, सुभाष, परवीन, नरेश महेन्दर, सुमेर, भागीरथ, अजय आदि काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!