आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संतोष यादव को दी तुगलकाबाद विधानसभा की कमान

फरीदाबाद/दिल्ली 18 जनवरी। प्रवासी नेता और आम आदमी पार्टी के एन आईटी 86 विधानसभा के प्रत्यासी रह चुके संतोष यादव को दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय नेतृत्व ने तुगलकाबाद विधानसभा का कोर्डिनेटर नियुक्त किया है। तुगलकाबाद विधानसभा से सहीराम पहलवान आम आदमी पार्टी के दोबारा प्रत्यासी हैं और नामांकन के समय आप नेता संतोष यादव एनआईटी 86 विधानसभा के कार्यकर्ताओं को लेकर दल-बल के साथ उनके साथ थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना भी मौजूद रहे।

संतोष यादव ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसके लिए हम लोग मजबूती के साथ तैयार हैं और एनआईटी 86 विधानसभा से सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली के हर विधानसभा में तीसरी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनवाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। युवा नेता संतोष यादव ने कहा कि इस बार पूरी दिल्ली बोल रही है अच्छे बीते 5 साल लगे रहो केजरीवाल। दिल्ली की जनता बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विकास कार्य से बहुत खुश है और एकतरफा दिल्ली में जनता 67 पार का नारा लगा रही है। इस मौके पर भीम यादव, रघुवर दयाल, संजय कुमार, बृजेश नागर, नवीन ग्रोवर आदि वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।



