एशियन टाइटल बॉक्सर चैंपियनशिप विजेता सचिन डेकवाल का स्वागत

- सचिन डेकवाल ने पाकिस्तान के बॉक्सर बिलाल को दूसरे राउंड में नॉकआउट करते हुए विजेता बने।
फरीदाबाद : एशियन टाइटल बॉक्सर चैंपियनशिप विजेता सचिन डेकवाल का दुबई से अपने देश इंडिया लौटने पर पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। अपने बचपन के मित्र सचिन डेकवाल को फरीदाबाद मंडल आईटी सोशल मीडिया प्रमुख राहुल रतरा व महेश माहौर ने विजेता बॉक्सर सचिन का मुंह मीठा कराकर उन्हें जीत की बधाई दी।
12 मार्च को दुबई में एशियन टाइटल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सचिन डेकवाल ने पाकिस्तान के बॉक्सर बिलाल को दूसरे राउंड में नॉकआउट करते हुए विजेता बने।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री श्रीचंद गौतम, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज, मंडल सचिव माधुरी शुक्ला, जावेद अलीखान, गुरजीत सिंह भी उपस्थित रहे और बॉक्सर की जमकर प्रशंसा की, जीत की बधाई दी।



