मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्रीन फील्ड कॉलोनी का किया दौरा अधिकारियों को दिए निर्देश

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार सुबह ग्रीन फील्ड कॉलोनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी में जितने भी विकास कार्य हैं उन्हें एक-एक कर सभी को पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हुई है और इस कॉलोनी को नगर निगम को विकास कार्यों के लिए पूरी तरह से सौंप दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अब कॉलोनी के लोगों को सीवर-सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंडरपास का भी निरीक्षण किया और कहा कि जल्द ही यहां से बरसात के दौरान भरने वाले पानी की समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान ग्रीन फील्ड कॉलोनी की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए इसे नगर निगम को सौंपने के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री के इन आदेशों के बाद कॉलोनी के सभी लोगों में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल जब ग्रीन फील्ड कॉलोनी का दौरा करने गए तो सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत भी किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से बातचीत की और जिला प्रशासन को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!