दोस्त के सिर में गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता अनुसार नेत्रपाल वासी सुभाष कॉलोनी, बल्लभगढ ने थाना शहर बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका लडका योगेश, अपने दोस्त हर्ष के साथ 21 अप्रैल को अभय वासी भीकम कालोनी के घर अनाज की टंकी भरवाने गया था। जहां पर अभय ने अवैध देसी कट्टा से योगेश के सिर में गोली मार दी। जिस शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने 23 अप्रैल को अभय वासी भीकम कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है।
अभय ने पूछताछ में बताया कि 21 अप्रैल को योगेश और हर्ष, उसके घर भीकम कॉलोनी में टंकी में अनाज डालवाने के लिये आये थे। अनाज डालने से पहले कमरे की सफाई करते समय अभय को एक देसी कट्टा मिला गया। उसने देसी कट्टा से योगेश के सिर में गोली लग गई और योगेश की मृत्यु हो गई। जिसको आगामी पूछताछ के लिये 2 दिन पुलिस रिमांड लिया गया है।



