फरीदाबाद पुलिस के 4 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस आयुक्त कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस परिवार के 4 पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-21C में एक सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त नरेन्द्र कुमार, भलाई सहायक उपनिरीक्षक सहित पुलिस आयुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में फरीदाबाद पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले EASI विजय पाल, EHC ओम कुमार, EHC राम दत्त एंव EHC मोहम्मद हनीफ की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मी अपना संपूर्ण सेवाकाल आमजन की सुरक्षा एवं सेवा में समर्पित करते हैं और विभागीय कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों द्वारा विभाग एवं समाज के लिए किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी सभी रिटायर्ड पुलिसकर्मी पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा बने रहेंगे तथा भविष्य में यदि उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, तो वे निःसंकोच अपने पुलिस परिवार से संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!