मोबाइल फोन चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

AVTS सिकरौना की टीम ने 14 मोबाइल फोन किये बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपितों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा AVTS की टीम ने मोबाइल फोन चोरी करने के एक मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर चोरी के 14 मोबाइल फोन बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार जितेन्द्र कुमार निवासी यादव कॉलोनी ने थाना आदर्श नगर में शिकायत दी थी कि 9 अप्रैल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर के बाहर से 15 मोबाइल फोन चोरी कर लिए। शिकायत पर थाना आदर्श नगर में चोरी की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था।

AVTS सिकरौना की टीम ने 23 अप्रैल को यश निवासी प्रेम नगर, आदर्श नगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किये गये 14 मोबाइल फोन बरामद किये हैं।

जिसने बताया कि वह शिकायतकर्ता के पड़ोस में ही रहता है। 9 अप्रैल को शिकायतकर्ता, मोबाइल फोन की पेटी घर के बाहर रखकर किसी काम से साइड में चला गया था। अंधेरे का फायदा उठाकर वह मोबाइल फोन की पेटी उठाकर मौके से फरार हो गया था। जिसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!