किसान का शव बरामद, शव को तेजाब से जलाने का प्रयास !

नोएडा, 25 सितंबर ! नोएडा के गुलाटी खुर्द गांव में रहने वाले एक किसान का शव सुबह जारचा रोड पर पेट्रोल पंप के पीछे मिला है। पुलिस ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के गुलाटी खुर्द गांव के रहने वाले बिशन सिंह (40) बृहस्पतिवार शाम को अपने घर से निकले थे और वह रात को घर नहीं लौटे। पुलिस ने बताया कि सिंह का शव सुबह जारचा रोड के पेट्रोल पंप के पास पास मिला है।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि उनकी हत्या करने के बाद शव को तेजाब से जलाने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!