किसान रोड जाम करेंगे, मुख्यमंत्री की अपील- शांतिपूर्ण हो प्रदर्शन !

हरियाणा ! केंद्र सरकार के कृषि संबंधी नए विधेयकों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा में किसानों ने प्रदर्शन तेज कर दिए हैं। भारतीय किसान यूनियन ने 20 सितंबर को प्रदेश में रोड जाम करने का एलान किया है। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। वहीं, सीएम मनोहर लाल ने किसानों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की अपील की है। भाकियू प्रवक्ता राकेश बैंस ने कहा कि आंदोलन में 17 संगठन एकजुट हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि नए विधेयकों से एमएसपी व मंडी व्यवस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। एमएसपी और मंडी व्यवस्था थी, हैं और रहेगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि विपक्षियों के झूठ की पोल अक्टूबर में होने वाली मंडियों में खरीद से खुल जाएगी। उधर, पंजाब में 24 से 26 सितंबर तक किसान संगठनों द्वारा रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।
सरकार कृषि से जुड़े बिल राज्यसभा में पेश करेगी। भाजपा ने पार्टी सांसदों काे व्हिप जारी किया है। एनडीए सहयाेगी शिअद ने कहा कि बिल वापस लिए जाने पर ही केंद्र सरकार से बात हाेगी। तेलंगाना राष्ट्र समिति भी बिल का विराेध करेगी। हालांकि, राज्यसभा में भाजपा नीत एनडीए का पलड़ा भारी है।



