“कलम की ताक़त” काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

दिल्ली : काव्यशक्ति फाउंडेशन द्वारा भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में ” कलम की ताक़त ” काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जिसमें दूर दराज के कवि / कवयित्रियों ने भाग लिया। जिनमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद के कवि कवयित्रि शामिल हुए। इस आयोजन की मुख्य अतिथि अतुल शर्मा संकल्प एवं सीनियर एडवोकेट सूरज गोलियान रहे। विशिष्ठ अतिथि एडवोकेट शाहरुख़ नूर रहे। निर्णायक मंडल की भूमिका में मधुबाला सिंह ( काव्यशक्ति फाउंडेशन की संस्थापिका ) एवं गीता गंगोत्री जी रही। विशेष प्रस्तुति के देश का बड़े कवि एवं शायर उपस्थित रहे जिनमें आलोक भदौरिया अर्श, राहुल शर्मा , अभय विकास, कबीर हालाती शायर, तारिक़ अब्र, अशरफ मेवाती, मो. इसहाक खान शामिल थे। आमंत्रित रचनाकारों में सीमा पुरबा ” सिम्मी “, प्रोमिला गौतम, स्वाति सिंह, संगीता सहज, रीना बेनीवाल, कल्पना बहल, राजीव कुमार, राजीव अग्रवाल, जसमीत मोहन, राहुल जायसवाल, मुकेश गोगड़े, सचिन सिन्हा, सुनील देव मेरठी, BR सिंह, विवेक कुमार, डॉ. परवेज़ अहमद “नाकिस” प्रेम प्रकाश पासवान शामिल हुए। संयोजक केसाराम चौहान एवं संरक्षक कुलदीप पाल ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई।
ये पहला ऐसा कार्यक्रम था जिसके कोई संचालक नहीं था, एक दूसरे कवि / कवित्रियों ने एक दूसरे को बुलाया एवं अंगवस्त्र और माल्यार्पण पहनाकर सम्मान किया। जिसकी सभी के खूब सराहना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष नेमसिंह एवं संस्थापिका मधुबाला जी ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य अपनी हिंदी भाषा को बढ़ावा देना एवं साहित्य के प्रति लोगों को जागरूक करना है। अलग अलग राज्यों में जाकर नवांकुर कलमकारों को मंच देने का कार्य संस्था कर रही है।
एडवोकेट शाहरुख़ खान द्वारा एक बहुत सुंदर मोनो एक्ट ” मुनिया ” किया जिसे देखकर सभी की आंखे नम हो गई और खूब सराहना भी हुई। अंत में सभी रचनाकारों एवं आए हुए अतिथियों का प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं कलम साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया।



