कोरोना महामारी व लॉकडाउन की घोषणा को मद्देनजर रखते हुए पीटीआई टीचरों ने धरना स्थगित किया

फरीदाबाद : 1983 पीटीआई टीचर जो कि 2 जून 2020 को हरियाणा सरकार ने बर्खास्त कर दिए थे, तब से ही अपनी नौकरी की बहाली को लेकर यह जिला फरीदाबाद सेक्टर 12 लघु सचिवालय के सामने धरना स्थल पर बैठे हुए थे। आज उनको बैठे हुए 339 दिन पूरे हो चुके हैं और सरकार से अपनी नौकरी की बहाली को लेकर लगातार गुहार लगा रहे हैं लेकिन अभी तक इनकी नौकरी पर इन्हें दोबारा से बहाल नहीं किया गया। यह लगातार अपना धरना चलाते रहे हैं।
इस समय हमारे देश में कोविड महामारी फैली हुई है जो कि बहुत ही भयानक रूप ले चुकी है। इसी को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की हुई है। इस लॉकडाउन की घोषणा को मद्देनजर रखते हुए और इस महामारी को देखते हुए सरकार के आदेश का अनुपालन करते हुए जिला फरीदाबाद के सभी बर्खास्त पीटीआई लोगों ने अपने धरने को स्थगित कर दिया है। उन्होंंने डीसी महोदय को एक ज्ञापन भी दिया जिसमें उन्होंने डीसी महोदय के पास सूचना पहुंचाई है कि जब यह लॉकडाउन खुलेगा तो हम अपना धरना दोबारा से शुरू कर देंगे और यह धरना तब तक चालू रहेगा जब तक सरकार हमें हमारी नौकरी पर वापस बहाल नहीं करती है।



