क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने जवाहर कॉलोनी हत्याकांड मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी अनिल की टीम ने मुकदमा नं. 401 दिनाँक 11-11-2021 धारा 302, 506, 34 आईपीसी थाना सारन के आरोपी गुरमीत निवासी जवाहर कालोनी एवं बाबु उर्फ निशांत पर्वतीय कालोनी सैक्टर-22 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि भगत सिंह निवासी जवाहर कालोनी से पैसे के लेन-देन पर पहले भी कई बार झगड़ा हुआ था। भगत सिंह ने उनके पैसे नहीं दिए थे। इसी रंजिश के चलते लोहे के सरिया और रॉड से हमला करके भगत सिंह को मारा, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई थी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। आरोपीयान को सैक्टर-20बी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!