एनआईटी नंबर एक मार्केट में रात करीब 11 बजे कपड़ों की दुकानों में लगी आग
आस-पास की तीन दुकानें भी जलकर राख

फरीदाबाद। एनआईटी नंबर एक मार्केट में बुधवार रात करीब 11 बजे कपड़ों की दुकानों में आग लग गई। आग फैशनो दुकान से शुरू होकर आसपास की तीन अन्य दुकानों तक फैल गई। दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने 12.30 बजे आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
आग की चपेट में आहुजा कलेक्शन, रिवाज हट समेत चार दुकानें आ गईं। सभी दुकानें कपड़ों की हैं। आग तेजी से फैलने के कारण बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
शहर की एक नंबर मार्केट में बुधवार रात करीब 10:45 बजे कपड़े की एक दुकान में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि लपटें तीसरी मंजिल तक पहुंच गईं. देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में कुल चार दुकानों में रखा कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की पांच से छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.



