भाजपा महिला मोर्चा का ‘नारी शक्ति हुंकार आंदोलन’ राहुल गांघी का फूंका पुतला

बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि, कांग्रेस नेतृत्व जवाबदेही तय करे’ : प्रवीण बत्रा जोशी

  • बेटियों के यौन उत्पीड़न मामले पर कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी शर्मनाक : सीमा त्रिखा
  • यौन उत्पीड़न के आरोपित सांसद को कांग्रेस से बाहर करें राहुल गांधी : पंकज पूजन रामपाल

फरीदाबाद, 14 अक्टूबर। बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला फरीदाबाद एवं फरीदाबाद महानगर महिला मोर्चा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के आह्वान पर संयुक्त रूप से ‘नारी शक्ति हुंकार आंदोलन’ के तहत विशाल विरोध मार्च निकाला। जेएनयू की 11 बेटियों से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न के गंभीर मामले में कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी के विरोध में सैकड़ों महिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं ने सेक्टर-16 स्थित क्यूआरजी मरिंगो चौक, ओल्ड फरीदाबाद में प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला फूंका।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला फरीदाबाद के अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, फरीदाबाद महानगर जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता टिपरचन्द शर्मा, फरीदाबाद महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना, फरीदाबाद महानगर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता राघव, भाजपा जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, कविन्द्र फागना और अनुराग गर्ग सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। महिला मोर्चा अध्यक्षा राजबाला सरधाना के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 16 के QRG मरिंगो चौक, ओल्ड फरीदाबाद पर एकत्रित होकर राहुल गाँधी मुर्दाबाद, कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाये और धरना-प्रदर्शन के बाद राहुल गाँधी का पुतला फूंका ।

भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने बेटियों से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस नेतृत्व से जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने आरोपित सांसद डॉ. अंगोम्चा बिमोल अकोइजाम को कांग्रेस से निष्कासित करने और उनके खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

भाजपा जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बेटियों के सम्मान और सुरक्षा की बात करने वाली कांग्रेस को पहले अपने आचरण से उदाहरण पेश करना चाहिए। बेटियों से जुड़े इतने गंभीर मामले पर कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी उसके दोहरे रवैये पर सवाल खड़ा करती है।

पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने जेएनयू की 11 बेटियों से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस की चुप्पी को शर्मनाक बताते हुए राहुल गांधी से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि बेटियों के सम्मान और सुरक्षा की बात करने वाली कांग्रेस गंभीर मामलों में अपनी जवाबदेही से क्यों बच रही है। उन्होंने दोहराया कि भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि आज देश का नेतृत्व ऐसे व्यक्तित्व के हाथ में है जो सरहद ही नहीं भारत माता के प्रत्येक सपूत में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने और कर्तव्यों के प्रति जिम्मेवार बनाने का काम कर रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीमा त्रिखा ने कहा कि दूसरी ओर, विपक्ष की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का नेतृत्व जिसके हाथ में पार्टी की बागडोर है, अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं कर पा रहा है और अपने राजनीतिक परिवार को एकजुट रखने में विफल नजर आता है।

फरीदाबाद की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि महिला सम्मान केवल कांग्रेस के भाषणों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। जेएनयू की 11 बेटियों से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खरगे से मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की।

उन्होंने मांग की कि मामले में आरोपित संबंधित सांसद को कांग्रेस से निष्कासित किया जाए, उनके इस्तीफे की मांग की जाए और पीड़ित बेटियों से माफी मांगी जाए।

इस अवसर पर पार्षद ज्योति सैलानी, सचिन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सीमा भरद्वाज, भारती भाकुनी, धर्मबीर भडाना, स्वराज सिंह, मनीष छोकर, तरनजीत सिंह भाटिया, आशा हुड्डा, अनीता शर्मा, राजराणा बाल्यान, स्वेता शर्मा, प्रभा सोलंकी, अलका भाटिया, रेखा मिश्रा, संगीता नेगी, शालिनी मंगला, मीना पाण्डेय, जैनब नकवी, यश्मिन, चांदनी आजाद अली, सरिता हसिजा, सौभाग्य लक्ष्मी, लता शर्मा, सुनीता गुप्ता, सुषमा यादव,शेर सिंह भाटिया,शिव गुप्ता,अनिल अरोड़ा,स्नेहलता आदि सैंकड़ो भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!