गुरुग्राम में कॉलेज जा रहे भाई-बहन का अपहरण

गुरुग्राम, 13 अगस्त : हरियाणा के गुरुग्राम में एक भाई और उसकी बहन का बस स्टैंड से कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब वे कॉलेज जा रहे थे।

पीड़ितों की मां की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक, दोनों दोपहर में घर से निकले थे और शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके बेटे ने पिता को फोन किया और उन्हें बताया कि उसे कुछ लोगों ने पीटा और उसकी बहन का अपहरण कर लिया।

मां ने कहा, ‘‘ मेरा बेटा और बेटी अब भी लापता हैं और उनका फोन बंद है। हम बस स्टैंड पहुंचे और उन्हें आसपास तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद हम पुलिस के पास आये।’’

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-14 थाने में धारा 365 (अपहरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जांच अधिकारी करतार सिंह ने कहा, ‘‘हम भाई और बहन दोनों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उनके मिलने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी। मामले की जांच जारी है।’’

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!