गौ रक्षकों ने एक सप्ताह में तीसरा ट्रक पकड़ा, 9 गौवंश मिले

फरीदाबाद 16 जून। लिव फॉर नेशन संगठन, गौ रक्षा दल पलवल, बजरंग दल मानेसर को सूचना मिली कि एक आइशर कंटेनर 6 टेरी पलवल के रास्ते मेवात जाएगी। सूचना पाकर गौ रक्षा दल के सदस्यों ने हर नाके पर नजर रखी। वहीं किठवाड़ी रोड पर कंटेनर आता नजर आया जिसे पकड़ा और उसमें 19 गौवंश भरे हुए थे जिनमें से 8 गौवंश गौलोक चले गए जिन्हें टीम द्वारा मिट्टी दी गई। बाकी बची गायों को औरंगाबाद मितरोल गौशाला में छोडा गया। वहीं तकरीबन छ: तस्कर दो गाडिय़ों में सवार होकर आए थे जो अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए।
इस मोके पर अनिल कौशिक पुरखासिया, मोनू मानेसर, शैलेन्द्र हिन्दू, मनोज,प्रवीण वशिष्ठ, बलजीत यादव, पुनीत वशिष्ठ, सतीश,दिघोट टीम, टेकचंद, कर्षन आदि गौभक्त मौजूद थे।



