औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊँचा गांव में नशे के विरुद्ध चलाया अभियान

नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो द्वारा किया जागरूकता कार्यक्रम

फरीदाबाद। हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, IPS तथा पुलिस उप महानिरीक्षक सह संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद राजेंद्र कुमार मीणा, IPS के दिशा-निर्देशन में हरियाणा में नशे के विरुद्ध निरंतर जागरूकता कार्यक्रम करके लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला), ऊँचा गांव में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा सेक्टर 8 से साइकिल चलाकर संस्थान पहुंचे। उन्होंने आज नशे के विरुद्ध अभियान में 16 किलोमीटर साइकिल चलाकर नशे के विरुद्ध एक संदेश भी दिया।

संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में कार्यालय उपाधीक्षक अजिताभ गौड़ की उपस्थिति में वर्ग अनुदेशक सीमा, रीतू, सविता, बिजेंद्र, पवन, सीमा सहित 50 छात्राएं उपस्थित रही। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने छात्राओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए कहा कि नारी शक्ति समाज में एक परिवर्तन लाने में सक्षम है। नशे के विरुद्ध एक आंदोलन अपने घर से ही आरम्भ करना होगा। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा नशे से दूर रहेंगे तो परिवार, समाज और राष्ट्र सुदृढ़ होगा। डॉ. वर्मा ने गीत, कविता और संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया।

उन्होंने कहा— नशा होता अच्छा तो माँ कहती खा बच्चा। यदि नशा होता अच्छा तो पिता कहता ले पे क्यों करता है चिंता अपना जीवन जी। डॉ. वर्मा ने नशे से संबंधित किसी भी समस्या या सूचना के लिए राष्ट्रीय मानस हेल्पलाइन 1933 तथा हरियाणा हेल्पलाइन 90508-91508 की जानकारी दी और विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने मित्रों एवं परिवार को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करने का आह्वान किया। अंत में शपथ ग्रहण करवाई गयी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!