प्रदेश के तमाम बिजली कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश उत्पन्न !

फरीदाबाद : हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) फरीदाबाद सर्कल कमेटी की आवश्यक बैठक हार्डवेयर चौक स्तिथ 11 केवी स्विटचिंग सब स्टेशन के प्राँगण में सम्पन्न हुई। इसमें एचएसईबी वर्कर यूनियन से जुड़े तमाम पदाधिकारी नेताओं ने सर्कल सचिव लेखराज चौधरी की अध्यक्षता में इकट्ठा हुए । जबकि मंच का संचालन बल्लभगढ़ यूनिट के सचिव सुरेन्दर कौशिक ने किया । इस आवश्यक बैठक का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं को जानना एवम 10 अक्तूबर 2026 शनिवार को कर्मचारी भवन रोहतक में हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले हुई राज्यस्तरीय कन्वेंशन में पहुँचें कर्मचारियों की इस प्रादेशिक बैठक में लिये गये निर्णायक फैसलों और सरकार दवारा पूर्व में गत 10 अगस्त 2026 को चंडीगढ़ स्तिथ हरियाणा सिविल सचिवालय में ऊर्जा मंत्री अनिल विज हरियाणा सरकार के साथ साँझा संघर्ष मोर्चा के साथ हुई यूनियन मीटिंग में 11, 12 व 13 अगस्त 2026 की प्रस्तावित राज्यव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल को वापिस लेने की अपील के साथ साथ बिजली कर्मचारियों की माँगों को लागू करने का वायदा किया था ।

लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी सरकार ने एक भी माँग धरातल पर लागू नही की है । जिसके चलते प्रदेश के तमाम बिजली कर्मचारियों में इसको लेकर के सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश उत्पन्न हो रहा है और बिजली मंत्री दवारा की गई इस वायदाखिलाफी के खिलाफ नाराज कर्मचारी अब लामबंद होकर आगामी लड़ाई को आगे आरपार लड़ने का फैसला लिया है । इसके लिये आने वाली 17 अक्तूबर 2026 को रोहतक में “किसान मजदूर कर्मचारी इंजीनियर उपभोक्ता राज्यस्तरीय कन्वेंशन” आयोजित किया जाएगा तथा इसके बाद 23 अक्तूबर 2026 को मेवात के नूंह में पैरलर लाइसेंस वितरण प्रणाली के विरोध में एकत्रित होकर कर्मचारी धरना देते हुए एक बड़े आंदोलन की शुरूआत करेगा ।

यूनियन दवारा प्रदेश में होने वाले आन्दोलनों के इन्ही सभी कार्यक्रमों को लेकर इस आवश्यक बैठक को बुलाया गया । एचएसईबी वर्करज यूनियन की इस बैठक में प्रदेश के चीफ ऑर्गनाइजर विनोद शर्मा, पूर्व सर्कल सचिव संतराम लाम्बा, स्टेट उपप्रधान सुनील चौहान, मदन गोपाल शर्मा, सोनू गोला, मुकेश शर्मा सहित सचिव सुरेन्दर कौशिक, सत्यवान लोहचब, मुकेश धतीर, मामचन्द, राजेश भुलवाना, बिजेंदर, रोहित, धीरसिंह, राजबीर, राजेश बरचवाली, जगजीत, अरुन, संदीप, जयवीर, सुधीर कौशिक, महेंदर आदि भारी तादात में बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!