चिकित्सक की गोली मारकर हत्या !

सहारनपुर ! जिले में थाना नकुड़ के अन्तर्गत एक गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक चिकित्सक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि थाना नकुड़ के अन्तर्गत ग्राम सहसपुर में चिकित्सक डॉ. अंकित को उनके क्लीनिक से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। उन्होंने कहा कि बदमाशों ने उन पर तब हमला किया जब वह एक मरीज को देखने उसके घर जा रहे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीण पुलिस को सूचना देने के साथ ही डॉ. अंकित को तत्काल अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने बताया कि अंकित पिछले छह साल से गांव में अपना क्लीनिक चला रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!