चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदात सुलझी

  • आरोपियों से एक ऑटो एवं 7000 रुपए कैश बरामद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच एनआइटी ने चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। गिरफ्तार आरोपी सतीश निवासी शिव कॉलोनी मुजेसर फरीदाबाद व प्रेम सिंह निवासी शिव कॉलोनी सेक्टर 22 फरीदाबाद हैं।

प्रभारी क्राइम ब्रांच एनआईटी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को विशेष सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर काबू किया गया है। पूछताछ पर पुलिस ने आरोपियों से थाना मुजेसर की दो चोरी की वारदात और थाना पल्ला की एक चोरी की वारदात सुलझाई है।

पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वह नशा करने के आदी है नशे के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपीयान पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों से एक सीएनजी ऑटो एवं 7 हजार रुपए कैश बरामद कर आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!