अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन ग्रेटर फरीदाबाद के द्वारा कोरोना से रोकथाम के लिए होम्योपैथिक दवाई को निशुल्क वितरण किया गया

फरीदाबाद 8 जून। कोरोना वैश्विक महामारी के चलते लोगों में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए होम्योपैथिक ए आर एस -30 दवाई का अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन ग्रेटर फरीदाबाद शाखा के द्वारा जनमानस में निशुल्क वितरण किया गया। संस्था के प्रधान दिलीप बंका ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते हुए, लोगों की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सके इसके लिए मुख्य रूप से इस कैंप का आयोजन किया गया है। महासचिव मधुसूदन माटोलिया मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा जनमानस के लिए बहुत से कार्य किए जा रहे हैं। लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करना,रक्तदान शिविर, सुखा राशन, मास्क,सैनीटाइजर, लगातार वितरण किए जा रहे हैं।
संगठन मंत्री विमल खंडेलवाल ने बताया कि मारवाड़ी समाज जब भी आपातकालीन कोई स्थिति आती है। तन-मन-धन के साथ समाज व राष्ट्र की सेवा में लग जाता है, मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा अभी तक दो रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा चुका है। आगामी कुछ ही दिनों के अंदर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिससे थैलेसीमिया के बच्चों को रक्त की कमी की पूर्ति हो सके। होम्योपैथिक दवाई से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है, साथ ही कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दे रही है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष दिलीप बंका, महासचिव मधुसूदन मटोलिया, कोषाध्यक्ष अभय अग्रवाल, संगठन मंत्री विमल खंडेलवाल, अग्रवाल समाज के प्रधान दिनेश गोयल, महामंत्री नवीन अग्रवाल, आरडब्ल्यूए प्रधान जे पी भारद्वाज, बी एल शर्मा, विवेक सचदेव, बृजेश कुमार, शैलेंद्र सिंह तोमर की मुख्य रूप से भूमिका रही।



