टेलिग्राम टास्क के माध्यम से 1,35,300/-रू की ठगी

साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने खाताधारक व खाताउपलब्ध करवाने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर थाना बल्लभगढ़ में न्यू बसेलवा कॉलोनी वासी एक महिला ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसने इंस्टाग्राम पर वर्क फ्राम होम का विज्ञापन देखा। जिसके बाद उसने उस पर सारी डिटेल भरी और उसको 23 फरवरी को 200रू वेलकम बोनस दिया गया। फिर उसे टेलिग्राम के माध्यम से होटल को रेटिंग करने काम दिया गया। पहले उसे 6 टास्क के लिए 1000/-रू देने के लिए कहा गया जिसके बाद उसे 1500/-रू वापिस दिया गया, फिर उसे 3000/- का टास्क दिया गया जिसके बदले उसे 4200/- दिए गये। जिसके बाद उससे 7000/- का टास्क दिया गया जिसके बदले उसे 15,600/-रू मिलने थे। जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो वह पैसे नहीं निकाल पायी। जिसके बाद उसे अंकाउट फ्रिज होने का डर दिखा कर उसका खाता चालू रखने के नाम पर विभिन्न ट्रांजेक्सन के माध्यम से कुल 1,35,300/-रू ऐठ लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश (26) वासी गाँव बुरदा जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश व अवदेश (26) वासी जैराई जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ मे सामने आया कि आरोपी दोनों आरोपी दोस्त है तथा आकाश ने अवदेश का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था, जिसके खाता में ठगी के 29,500/-रू आये थे। दोनों आरोपी B.A. पास है। अधिक पुछताछ के लिए आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!